राज्य में हल्की सर्दी शुरू हो गई है और इस सप्ताह तक लगभग ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण रात के तापमान में 1.4 डिग्री तक कम हुआ है और अगले तीन दिन तक ऐसा ही बना रहेगा। इस सप्ताह तक तो मौसम लगभग ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। राजधानी भोपाल में सोमवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। अधिकतम तापमान यहां पिछले तीन दिन से 23 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जबकि न्यूनतम कल की तुलना में 1.4 डिग्री गिर कर 14.8 दर्ज किया गया है। ये सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। मंगलवार को न्यूनतम 14 डिग्री हो सकता है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 डिग्री बैतूल में रिकार्ड हुआ है। पहाड़ों में बर्फबारी होने के साथ ही ठंड का असर मैदानी इलाकों में दिखाई देने लगा है। रात का तापमान 1.4 डिग्री की गिरावट आई है। अगले तीन दिन ऐसा ही तापमान बना रहेगा। रात का तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि 24 घंटे पहले 16.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, रात का तापमान 1.4 डिग्री लुढ़का; अगले तीन दिन गिरावट जारी रहेगी